चक्रधरपुर, मई 17 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अन्तर्गत कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेला सह दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। छऊ नृत्य सह बैशाखी मेला का शनिवार को समापन हुआ। छऊ नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, मेला समिति के संरक्षक विदेशी नायक,ग्राम मुंडा परमेश्वर महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, वार्ड सदस्य पाणु मुखी,आनंद बिहारी साहू,बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू,नितेश मंडल, गोरी शंकर गुप्ता, विवेक मिश्रा, बाबनाथ सारंगी,अरूप चटर्जी,रतन साहू ने फीता कर एवं नारियल फोड़ कर किया। प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने भाग लिया. तरूणकला छऊ नृत्य समिति कराईकेला ने छऊ नृत्य प्रतियोगिता की शुरूआत पौराणिक कथाओं पर आधारित हर गौरी नृत्य प्रस्तुत कर किया। जिसके उपरान्त प्रतिभागियों द्वारा आर...