चक्रधरपुर, जून 1 -- चक्रधरपुर। कराईकेला पुलिस ने सोमवार को अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7 बजे कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन को सूचना मिली कि गुदड़ी से सोनुवा और चक्रधरपुर के रास्ते अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ट्रैक्टरों से कराईकेला लाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना ले आयी और इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...