चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- बंदगांव। फरार अपराधियों एवं नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कराईकेला पुलिस ने कांड संख्या 15/24 के प्राथमिक अभियुक्त नक्सली प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। चक्रधरपुर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खूंटी जिले के अड़की थाना अंतर्गत ग्राम हरदलामा पहुंचकर नक्सली के घर पर इश्तेहार चस्पां किया। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भी इस कार्रवाई की जानकारी दी। अभियुक्त प्रभात मुंडा (पिता- मंगल उर्फ बुकरा मुंडा) लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके घर के मुख्य द्वार और सार्वजनिक स्थान पर नोटिस चस्पां करते हुए परिजनों को भी अभियुक्त को यथाशीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने हेतु प्...