चक्रधरपुर, मई 14 -- बंदगांव। कृषि निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार किसानों की आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु बंदगाँव प्रखंड के कराईकेला पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों का चयन कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार जोंको ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में 20 अप्रैल से 20 मई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवधि के दौरान पंचायत स्तर पर आवेदन पत्र संग्रहित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी पात्र किसान इस योजना से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- विशेष शिविर में किसानों को बांटे गए केसीसी पासबुक, ब्याज मुक्त ऋण की जानकारी बैठक में उपस्थित बैंक ऑफ इंडिया, कराईकेला के शाखा प्रबंधक ने किसानों को प्रोत्साह...