चक्रधरपुर, जून 20 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी भीष्म कुमार के नेतृत्व में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों के ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकार किया गया तथा उनका त्वरित निष्पादन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 49 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें 15 जाति प्रमाण-पत्र, 10 आय प्रमाण-पत्र, 12 आवासीय प्रमाण-पत्र, 1 पारिवारिक सूची तथा 11 भू-लगान संबंधी मामलों का निपटारा किया गया। सभी मामलों का निष्पादन कर लंबित आवेदनों की संख्या शून्य रखी गई। इस अवसर पर बीडीओ भीष्म कुमार ने लाभुकों के बीच 49 प्रमाण-पत्रों का वितरण किया और कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से स...