चक्रधरपुर, मार्च 7 -- बंदगांव: आगामी निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से आज कराईकेला पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सह किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सदानंद होता द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान उपस्थित सभी बीएलओ को निर्वाचन कार्य से संबंधित नई बीएलओ किट प्रदान की गई। इस किट में अद्यतन मतदाता सूची, फॉर्म 6, 7 एवं 8, स्टेशनरी और मार्गदर्शिका शामिल है। किट वितरण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को तकनीकी और संसाधन के रूप में सशक्त बनाना है ताकि वे क्षेत्र में जाकर डेटा संग्रह का कार्य सुचारू रूप से कर सकें।बैठक में एस।आई।आर की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देशित किया कि ​घर-घर जाकर...