चक्रधरपुर, मार्च 26 -- बंदगांव,संवाददाता: झारखंड सरकार की 'मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना' के तहत बुधवार को कराईकेला स्थित कैंप कार्यालय में लाभुकों के बीच बतख चूजों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति और विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई उपस्थित थे। उनके साथ परसाबहाल ग्राम मुंडा साधुचरण बोदरा एवं पशु चिकित्सक डॉ. ड्रालीन कुमार लुगुन ने संयुक्त रूप से चूजों का वितरण किया। जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है। बतख पालन न केवल कम लागत में अच्छी आय का जरिया है, बल्कि यह महिलाओं और छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी सहायक है। ​वहीँ विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने क...