चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- बंदगांव। कराईकेला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आया है। यहां मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गांव के ही अधेड़ ने दुष्कर्म की है। कराईकेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को रात्रि 8 बजे आरोपी सुरेश मेलगांडी (55) ने मंदबुद्धि नाबालिग को बहला-फुसला कर घर के नजदीक ही खलियान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक रात को परिजनों ने जब पीड़िता को घर मे नहीं पाया तो उसके परिजनों ने खोजबीन की। खोजबीन के बाद सुरेश मेलगांडी एवं पीड़िता को खलियान में दुष्कर्म करते हुए पकड़ा। इसके बाद घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को कराईकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी प...