चाईबासा, जुलाई 19 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला निवासी होनहार टेनिस बॉल क्रिकेटर आयुष चटर्जी का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित होने पर पश्चिमी सिंहभूम खेल प्रेमी समिति ने एक बैट, यूनिफॉर्म व मोमेंटो प्रदान कर हौसला बढ़ाया। सितंबर से गोवा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले आयुष को समिति के अध्यक्ष देवकुमार बनर्जी ने आवश्यक खेल सामग्री प्रदान करते हुए कहा कि समिति द्वारा प्रति वर्ष युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। इसके मद्देनजर होनहार आयुष को समिति की ओर से प्रोत्साहन हेतु खेल किट प्रदान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह भी पढ़ें- खेल प्रेमी समिति ने होनहार क्रिकेटर आयुष को प्रदान किया खेल सामग्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...