कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, संवाददाता। करांचीखाना में व्यापार में घाटा व मंदा होने के चलते कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करांचीखाना निवासी 42 वर्षीय मनीष गुप्ता कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के थोक कारोबारी थे। परिवार में पत्नी कर्णिका और बेटा अरुण है। गुरुवार रात वह कमरे में सोने चले गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई मयंक ने बताया कि व्यापार मंदा होने की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। इस कारण सुसाइड किया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...