संतकबीरनगर, जून 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच करही रजवाहा में इस बार एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच सका है। इससे क्षेत्र के करीब 200 गांवों में पेयजल और सिंचाई का संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि करही रजवाहा में पानी न आने से भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिसके कारण कई हैंडपंप जवाब देने लगे हैं और कुछ से बहुत कम पानी निकल रहा है।

पानी न आने का कारण करीब 22 किलोमीटर लंबी करही रजवाहा से सात छोटी नहरें निकलती हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में गांवों के खेतों तक पानी पहुंचता था। हर वर्ष नهرों में पानी आने से तालाब, पोखरे और जलस्रोत भी भर जाते थे, जिससे भू-जल स्तर संतुलित बना रहता था। इस बार स्थिति इसके विपरीत है। बड़ी शाखा में कुछ समय के लिए पानी का प्रवाह हुआ, लेकिन करही रजवाह...