गाजीपुर, मार्च 18 -- बारा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के करहिया स्टेशन के पास मंगलवार की रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस कार्यक्षेत्र को लेकर विवाद में कई घंटे तक उलझी रही। इस दौरान शव के ऊपर से ट्रेन गुजरती रही। बाद में जीआरपी ने शव को हटवाकर मोर्चरी भिजवाया। जानकारी के अनुसार करहिया हाल्ट स्टेशन के पास मंगलवार रात को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पटना मुम्बई बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना के बाद मौके जीआरपी और स्थानीय पुलिस पहुंची लेकिन शव उठाने को लेकर दोनों सीमा विवाद में उलझे रहे। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गई। उच्चाधिकारियों की मध्यस्थता के बाद जीआरपी ने शव को मोर्चरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.