मैनपुरी, फरवरी 12 -- स्वास्थ्य विभाग मैनपुरी की तीन नगर पंचायतों में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को शुरू कराएगा। इसके लिए चार कमरों के भवन की आवश्यकता होगी। विभाग यह भवन संबंधित नगर पंचायत में किराए पर लेगा, और यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएगी। इस आशय के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी गुप्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है। मैनपुरी में पहले से ग्रामीण क्षेत्रों में 60 आरोग्य मंदिर संचालित हैं। अब शहरी क्षेत्र में आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ होगा। इसी के तहत सरकार ने मैनपुरी जनपद में घिरोर, कुरावली और करहल नगर पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.