करहरा में युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार
फिरोजाबाद, अक्टूबर 8 -- सिरसागंज के करहरा निवासी नीरज सिंह एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। उनकी पत्नी की लगभग 1 वर्ष पूर्व सरकारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। बुधवार को नीरज के पास फोन आया और सरकारी हॉस्पीटल में डिलीवरी के बाद प्रसूता को मिलने वाले रुपयों के बारे में पूछा तो नीरज ने कहा कि अभी उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। साइबर अपराधी ने बताया कि रुपये देने के लिए ही उसने फोन किया और इसके बाद उसने एक एक करके ओटीपी भेजने शुरू किए। उसने रजिस्ट्रेशन, वैरीफिकेशन व अन्य बहाने बनाकर नीरज से चार ओटीपी ले लिए। इसके कुछ समय नीरज के मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने लगे। उन्होंने अपना अकाउंट चैक किया तो पाया कि चार बार में कुल 16 हजार की राशि भुगतान में कट गई। साइबर अपराध की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.