करसा गांव में लाखों की चोरी, पुलिस ने बताया आपसी विवाद
सुल्तानपुर, मई 19 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करसा दहलवा गांव में सोमवार रात एक घर से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और जमीन के कागजात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले को आपसी विवाद से जुड़ा बता रही है। वहीं पुलिस की कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान है। गांव निवासी राम नरायन वर्मा सोमवार रात भोजन के बाद परिवार के लोगों के साथ बरामदे में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और दो कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर आलमारी, बक्सा और सूटकेस में रखी सोने-चांदी के आभूषण, दो हजार रुपये नकद और जमीन के कागजात उठा ले गए। रात करीब तीन बजे परिवार के लोगों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर चोरी कराने का आरोप लगाया है। वहीं क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.