सीवान, अप्रैल 25 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के करसार गांव में बुजुर्ग पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 23 अप्रैल 2026 की रात करीब साढ़े 12 बजे 60 वर्षीय धर्मनाथ साह गोंड पर 4 से 5 अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पुत्र जितेंद्र कुमार साह के आवेदन पर रघुनाथपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव के ही श्यामा शरण शर्मा को नामजद किया गया है, जबकि अन्य 3-4 हमलावर अज्ञात बताए गए हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गय...