वाराणसी, जनवरी 23 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। करसड़ा प्लांट परिसर स्थित कचरे के ढेर में लगातार दूसरे दिन धुआं निकलता रहा। जिससे आसपास के गांवों में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। नगर निगम, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। पानी का छिड़काव कराया जा रहा है लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बेटावर गांव निवासी संतोष बिंद, निखिल कुमार ने बताया कि धुएं से काफी परेशानी हो रही है। सांस के मरीजों को ज्यादा दिक्कत है। कहा कि समय-समय पर कचरे में आग लगती रहती है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.