नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Karwa Chauth Moonrise Time Citywise 2025: सुहागिन स्त्रियों का पर्व करवा चौथ 10 अक्तूबर, शुक्रवार को है। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं रात को चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। करवा चौथ के दिन हर व्रती महिला को चांद दिखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन चांद दिखने का समय हर जगह अलग-अलग होता है। कुछ जगहों पर करवा चौथ के दिन जल्दी चांद दिख जाता है और कुछ जगहों पर देर से नजर आता है। जानें आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा करवा चौथ का चांद। यह भी पढ़ें- कल करवा चौथ पर सुबह 04:40 बजे से ब्रह्म मुहूर्त, जानें सभी जरूरी बातें दिल्ली में...