नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Karwa Chauth Traditional Looks for Men: करवा चौथ पर महिलाएं साड़ी, सूट पहन लेती हैं लेकिन पुरुष सोचते रह जाते हैं कि क्या पहनें। अगर आप भी हर साल इसी कन्फ्यूजन में रह जाते हैं तो हम आपको इस बार निराश नहीं होने देंगे। पुरुष महिलाओं के साथ स्टाइल मैच करने के लिए कुर्ता, जोधपुरी या फिर कुर्ता-कोटी सेट्स पहन सकती हैं। अगर आपको कई आउटफिट्स में कोई एक चुनने में परेशानी होती हैं, तो हम आपके लिए 5 ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑप्शन लेकर आए हैं। इनमें से कोई एक आप चुन सकते हैं। इन्हें पहनकर आप हैंडसम दिखेंगे।1. पेस्टल पिंक चिकनकारी कुर्ता सेट अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है, तो पेस्टल पिंक चिकनकारी कुर्ता पहन सकते हैं। इस पर की गई बारीक कढ़ाई इसे खास बनाती है। आप इसे सफेद पायजामे के साथ पहनें। यह लुक आरामदायक होने के साथ ही आप...