गुरुग्राम, अक्टूबर 12 -- गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रामपुरा गांव में करवा चौथ की रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली भूखी-प्यासी पत्नी को उसके शराबी पति ने थिनर डालकर आग के हवाले कर दिया। मां को बचाने आई बेटी को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर रोहतक रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- पत्नी ने प्रेमी संग मिल सुपारी देकर कराई पति की हत्या, खुद अपने सामने कटवाया गला रामपुरा गांव में रहने वाला मनोज पेंटर का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। करवा चौथ के दिन उसकी 37 वर्षीय पत्नी अनिता ने पति मनोज की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखा था। उसने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और चांद देखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.