नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- करवा चौथ के त्योहार में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और महिलाएं इसकी तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई होंगी। कई महिलाएं करवा चौथ के लिए महंगी साड़ी-सूट खरीदती हैं और फिर उसके साथ जूलरी, सैंडल्स सब चीजों का खर्चा करती हैं। लेकिन कई लोगों के पास उतना बजट नहीं होता कि हर बार नया आउटफिट लिया जाए, अगर आपका बजट भी नए कपड़े लेने के लिए नहीं हो पा रहा है तो सिर्फ 1000 रुपये में अपना फेस्टिव लुक रेडी करें। त्योहार का मतलब ये नहीं है कि हर चीज नई ही पहनी जाए, कुछ चीजों को आप दोबारा पहन सकती हैं। बस उसे पहनने के तरीके में थोड़ा बदलाव कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं अपना ट्रेंडी करवा चौथ लुक रेडी कैसे करें?1. पुरानी साड़ी को दें नया अंदाज करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो अपनी अलमारी में रखी लाल, मैरून, गुलाबी या हरे रंग...