करवा चौथ पर जहरीले सांप से भिड़ गई और.; MP के भिंड में हो रही जांबाज महिला के साहस की चर्चा
भिंड, अक्टूबर 30 -- मध्य प्रदेश के भिंड जिले से करवा चौथ के दिन एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं एक महिला ने अपने पति की सलामती के लिए जहरीले सांप से मुकाबला कर लिया। महिला ने सांप को पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद वह मृत सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई, जहां उसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, करवा चौथ के दिन महिला अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखे हुए थी। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक महिला के सामने एक जहरीला सांप आ गया। सांप को देखकर आमतौर पर लोग डर जाते हैं और सुरक्षित जगह पर चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.