मेरठ, अक्टूबर 28 -- करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार करवाचौथ पर चंद्रमा और बृहस्पति का उच्च राशि में होना बेहद शुभ है। रोहिणी नक्षत्र की उपस्थिति इसका महत्व और भी बढ़ा रही है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु, सफलता व वैवाहिक जीवन के मंगल की कामना करती हैं। ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत बताते हैं कि पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार 29 अक्तूबर गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जायेगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 28 और 29 की मध्यरात्रि में 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और 29 की रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, तो दिन में व्रत के समय और रात्रि में व्रत पारायण के समय चतुर्थी तिथि 29 को ही उपस्थित रहेगी। यह भी पढ़ें- Munger News: करवा चौथ व्रत कल, ...