New Delhi, अक्टूबर 22 -- करवा चौथ पर अनारकली सूट, गाउन या साड़ी में से क्या पहनें, यह आपकी पसंद, आराम और दिनभर की तैयारियों पर निर्भर करता है। अगर आप पूजा, घर के काम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए आरामदायक कपड़े चाहती हैं, तो हल्के फैब्रिक वाला अनारकली सूट अच्छा रहेगा। वहीं, त्योहार की शाम को सजकर तैयार होने के लिए घेरदार गाउन या जरी और मिरर वर्क वाली साड़ी चुनें। तीनों की अपनी अलग पहचान है। यहां देखें करवा चौथ के लिए अनारकली सूट, गाउन और साड़ियों के कुछ सुंदर डिजाइन।जरी वर्क वाला अनारकली सूट vs जरी वर्क वाली साड़ी करवा चौथ पर कढ़ाई वाला पहनावा पसंद है, तो जरी और सीक्विन वर्क वाला अनारकली सूट या जरी वर्क वाली साड़ी चुनें। विस्कोस और पॉलिएस्टर ब्लेंड फैब्रिक से बने तीन पीस सूट में वी-नेक कुर्ता, तीन-चौथाई आस्तीन, गोटा लेस और साइड पॉकेट...