नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- शामली। संवाददाता । हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर उनकी पत्नी सीमा बालियान ने इस बार करवाचौथ का व्रत रखने की बात कहीं है। अपने एवं मृतक पति अंकित के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर सीमा बालियान की याद में खेल स्टेडियम निर्माण कराने की मांग के साथ ही अपना दर्द बयां किया है। रविवार शाम को मृतक अंकित की पत्नी सीमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल कर लिखा है कि अंकित को न्याय दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अंकित कबड्डी खिलाड़ी थे। उनकी याद में गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की। सीमा ने यह पोस्ट अपनी और अंकित की इंस्टाग्राम आईडी से साझा की है। इंटरनेट मीडिया ...