नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं सुख और सौभाग्य के साथ पति के लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। व्रत में सूर्योदय से लेकर चांद को अर्घ्य देने तक निर्जला उपवास किया जाता है। महिलाएं इस दौरान ना ही कुछ खाती हैं और ना ही पानी पीती हैं। लगातार कई घंटे तक बिना खाना-पानी के रहने की वजह से हाइड्रेशन की कमी हो जाती है, वहीं एनर्जी और ब्लड ग्लूकोज भी प्रभावित होता है। और अगर किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी दिक्कत है तो ये समस्या और बढ़ जाती है। क्योंकि व्रत खोलने के बाद महिलाएं मिठाईयां, पूड़ी-पकौड़े जैसे फ्राइड स्नैक्स और दूसरे कई सारे डिशेज को खाने लगती हैं। जिसकी वजह से ना केवल डाइजेशन बिगड़ता है बल्कि ग्लूकोज लेवल भी स्पाइक होता है। शरीर को घंटों बाद जब खाना-पानी देने की जरूरत हो यानि व्रत जब खोला जाए तो सोच समझकर खाएं। ...