करवा चौथ आने में 42 दिन बाकी, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत; जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ के व्रत का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। आज 17 सितंबर से गिनती करें तो करवा चौथ आने में 42 दिन बाकी हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को पूजा की जाती है और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। ऐसे में जानें करवा चौथ की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय।29 अक्टूबर को है करवा चौथ हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि 29 अक्टूबर को पड़ रही है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं। शाम को भगवान शिव, माता पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.