कटिहार, अक्टूबर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सुहागिनों के अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख के प्रतीक व्रत करवा चौथ की तैयारियों ने कटिहार के बाजारों में रौनक बढ़ा दी है। इस साल 10 अक्टूबर शुक्रवार को पड़ने वाला यह पर्व कई शुभ योगों के साथ आ रहा है, जो इसे और भी खास बना रहा है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार, इस बार करवा चौथ कृतिका नक्षत्र और शुक्रवार के संयोग में मनाया जाएगा। इसके साथ ही गुरु मिथुन राशि में होने से व्रती महिलाओं पर विशेष कृपा का योग बन रहा है। इन ग्रह-नक्षत्रों के मिलन से यह व्रत अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला कहा जा रहा है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:05 से 8:55 बजे तक रहेगा, जबकि चांद निकलने का समय 7:57 बजे निर्धारित है। खरीदारी में जुटी महिलाएं बाजारों में अब रंग-बिरंगी साड़ियां, लेटेस्ट डिजाइन के ज्वेलरी सेट, मेहंदी क...