अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। करवाचौथ पर नगदी-जेवरात लेकर दो लुटेरी दुल्हनें फरार हो गईं। दोनों ने परिजनों को खाने में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। पहला मामला सासनीगेट तो दूसरा इगलास का सामने आया है। गिरोह ने आठ और परिवारों को शिकार बनाया है,जिन्होंने अभी थाने में शिकायत नहीं की है। अब पुलिस गिरोह की तलाश में लगी है। इगलास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी वीर सिंह ने बेटे प्रेमवीर का विवाह मनीषा से तय हो किया था। करवाचौथ वाले दिन शुक्रवार को हाथरस में कोर्ट मैरिज की थी। इसमें उसकी बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने। मनीषा के आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहताश के गांव मंगरावा का पता दर्ज है। घर में आने के शादी के दिन ही करवाचौथ पर्व होने पर विधि विधान से कार्यक्रम हुआ। मनीषा ने कान में सोने झुमके, मंगलसूत्र, तोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.