नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- करवाचौथ पर महिलाएं कपड़ों से लेकर जूलरी तक हर चीज की तैयारी करती हैं। इस दौरान कई महिलाएं नई बिछिया भी खरीदती हैं। लेकिन ऐसे में सवाल आता है कि पुरानी बिछिया का क्या करें? क्या उन्हें सालभर डिब्बे में बंद करके रखें या फिर किसी नए तरीके से इस्तेमाल में लाएं? अगर आपकी पुरानी चांदी की बिछिया अब पहनने का मन नहीं करता, तो उन्हें फेंकने या बेकार समझने की जरूरत नहीं है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें नई जूलरी का हिस्सा बनाया जा सकता है। आप चाहें तो इन्हें दूसरे गहनों के साथ पहन सकती हैं या सुनार की मदद से नया डिजाइन भी बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं पुरानी बिछिया को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ काम के तरीके।1. पायल को दें नया लुक अगर आपकी पुरानी बिछिया पर फूल, पत्ती या कोई ट्रेडिशनल डिजाइन बना है, तो आप इनका इस्तेमाल अपनी प...