आगरा, अगस्त 20 -- नए आगरा में करवन नदी पर पुल बनेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पुल के बनने से आठ गांवों के करीब 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। फिलहाल बारिश के चलते पानी भरने से यहां लोगों को आने-जाने में मुश्किल होती है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारी ने बताया कि फेज-2 के तहत आगरा में विकास कार्य कराने शुरू कर दिए हैं। नए आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे की चैनेज 161.21 पर सर्विस रोड पर करवन नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। यह पुल एत्मादपुर तहसील के रानी गांव में धौरऊ के पास बनाया जाना है। यह भी पढ़ें- Noida News: नए आगरा में करवन नदी पर पुल बनेगा यह करीब 16 मीटर लंबा व चार मीटर चौड़ा पुल होगा। बताया कि बारिश के दौरान वर्तमान में अत्याधिक जलभराव के कारण सर्विस रोड पर आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे स्थानीय न...