चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम करला जोड़ी में ग्रामीण मुंडा गोविंद पूर्ति की अध्यक्षता में ग्राम सभा द्वारा सत्र 2026 के मैट्रिक एवं इंटर छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में करला जोड़ी पंचायत मुखिया अनिता पूर्ति उपस्थित थीं। इस वर्ष मैट्रिक में 15 और इंटर में 3 यानी कुल 18 सफल छात्र-छात्राओं को ग्राम सभा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम श्रेणी से खुशी पूर्ति, सुष्मिता पूर्ति, गुरुवरी पूर्ति, लवली पूर्ति, मोरा पूर्ति, राशमी गोप, शिला मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू, सिद्धार्थ पूर्ति, अंजू पूर्ति, मालिनी पूर्ति, आसाई पूर्ति उत्तीर्ण हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...