रांची, सितम्बर 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में सोमवार को करम महोत्सव आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह भाई-बहन के प्रेम, आपसी सहयोग, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और सामूहिक समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी जड़ों, परंपराओं और लोक-संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और सामाजिक मूल्यों को समझना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Dhanbad Ne...