रामगढ़, सितम्बर 15 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड क्षेत्र में करम परब के सात दिन के पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ करम का बाला उठाने की रस्म संपन्न हुई। करमतिन बहनों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर करम का बाला उठाया और करम पर्व की परंपरा निभाई। करमतिन बहनों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गांवों में करम गीतों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्साह का माहौल रहा। करम परब झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था तथा भाई-बहन के प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। करम का बाला उठाने की परंपरा के साथ पर्व का उल्लास क्षेत्र में देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...