रांची, सितम्बर 21 -- सिल्ली,प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में सोमवार को करम अखाड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और प्रकृति से जोड़ना था। कार्यक्रम के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लोटा में करम अखाड़ा महोत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर में करम की डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने करम गीत और नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया नृत्य इस दौरान झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और...