संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल व कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर करमैनी पुल से राप्ती नदी में कूदने वाली युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तीसरे दिन भी नदी में सर्च अपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक युवती की बरामदगी नहीं हो पाई है। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और उम्मीद के सहारे नदी किनारे डटे हुए हैं। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी चंदा (18) पुत्री राजू मंगलवार की रात करीब 10 बजे मेंहदावल और कैम्पियरगंज की सीमा पर स्थित करमैनी पुल पर पहुंची। लोगों के अनुसार सुनसान स्थिति का फायदा उठाकर उसने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदते समय उसका दुपट्टा पुल में ही फंस गया, जिससे घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हो सकी। पानी में गिरने की आवाज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.