गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी गाजी गांव में शुक्रवार की देर शाम किराना दुकान से उधार सामान नहीं देने पर दबंगों ने दंपति समेत छह लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पहले कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में सभी घायलों का इलाज मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में गांव निवासी स्व. रामानंद गोंड के पुत्र कृष्ण प्रसाद ने बताया कि वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग उधार सामान की मांग करने लगे। उधार देने से इनकार करने पर वे गाली-गलौज करने लगे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.