करमुल्लापुर में खतौनी सत्यापन को उमड़ी किसानों की भीड़
कन्नौज, जून 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चकबंदी विभाग द्वारा खतौनी सत्यापन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपने भूमि अभिलेखों का सत्यापन कराया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय पाल कठेरिया, चकबंदी अधिकारी अंकित कुमार यादव, विवेक कुमार दुबे सहित विभागीय कर्मचारी व किसान मौजूद रहे। खतौनी सत्यापन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही किसान विद्यालय परिसर में पहुंचने लगे और अपने-अपने अभिलेखों की जांच एवं सत्यापन कराते रहे। अधिकारियों ने किसानों को खतौनी सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर अभिलेखों को अद्यतन करने का कार्य किया। बैठक के दौरान किसानों ने भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.