सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच देने की दिशा में करमा महोत्सव को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की तैयारियों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनपद की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि करमा महोत्सव का आयोजन जनपद में भव्य, गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। करमा महो...