हजारीबाग, सितम्बर 14 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी भावनाओं को जाना और विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रमों की कड़ी में 14 सितंबर को बंझिया मोड़ पर आदिवासी मूलवासी एकता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों से विधायक प्रदीप प्रसाद ने आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और आगामी विशाल करम महोत्सव में शामिल होने के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया । इस मौके पर विधायक ने कहा कि करम महोत्सव आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का म...