रामगढ़, मई 21 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना के महुआटुंगरी में ओपनकास्ट खान के आऊट सोर्सिंग पैच में कोयला उत्पादन के लिए किए गए ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में दरार पड़ गई। वहीं कई ग्रामीण के घर में टूट फूट भी हुई है। घटना गुरुवार को दोपहर दो बजे की है। बताया गया है कि आऊट सोर्सिंग कंपनी मेसर्स जय मां अंबे रानी ने कोयला खनन के लिए ब्लास्टिंग किया। इस दौरान ग्रामीणों के घरों में क्षति हुई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आऊट सोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा दिया।साथ ही सीसीएल करमा परियोजना का काम भी बंद करने की चेतावनी दी गई है। ब्लास्टिंग से मो मिन्हाज, मो मुबारक, मो मंसूर, मो यूसुफ, मो आसिम, मो शमीम, संजय मांझी, तसलीम अंसारी, गुलाम नबी, कासिम, अरशद, छोटे लाल टुडू, जियारत, सूरज मांझी, जैनुल अख्तर के घरों के अलावा महुआटुंगरी क...