रामगढ़, अप्रैल 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। करमा परियोजना को जाने वाली सड़क पर मरमगढ़ा नदी पर बना पुल दोनों ओर बिना रेलिंग का है। साथ ही पुल पर बड़ा छेद हो गया है। इस कारण आसपास क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई बार बाइक सवार दुर्घटना का भी शिकार हो चुके हैं। जल्द मरम्मती कर व्यवस्था दुरुस्त करने की जरुरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...