करमा गांव में मिट्टी के घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे परिजन
चतरा, जून 1 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के करमा गांव में सोमवार को आए तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में एक परिवार के सिर से छत छिन गई और घर में रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हवा का वेग इतना अधिक हो गया कि करमा निवासी संतोष ठाकुर के मिट्टी के घर पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के जोरदार प्रहार से मिट्टी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय संतोष ठाकुर और उनके परिवार के सदस्य पड़ोस के एक घर में गए हुए थे। जिस समय वे घर से बाहर थे, ठीक उसी समय पेड़ उनके मकान पर आ गिरा। जिससे वे बाल-बाल बच गए। पीड़ित संतोष ठाकुर ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.