धनबाद, दिसम्बर 17 -- बलियापुर। प्रतिनिधि सीओ मुरारी नायक व थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार ने बुधवार को करमाटांड़ में सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध करने मामले की जांच की। सीओ ने कहा कि रोड काटकर सार्वजनिक रास्ता अवरूद्ध किया जाना मानवीयता के खिलाफ है। रास्ता हर हाल में चालु करवाया जाएगा। सीओ ने दोनों पक्षों से संबंधित कागजात के साथ कार्यालय पहूंचने का निर्देश दिया। दूसरी तरफ दूसरे पक्ष के भाजपा नेता का कहना है कि उक्त जमीन उनके स्कूल की जमीन है। जमीन संबंधी सारे कागजात उनके पास उपलब्ध हैं। इधर तीन दिनों से रास्ता अवरूद्ध रहने से दामोदरपुर कल्याणीनगर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.