जामताड़ा, मार्च 5 -- करमाटांड़ में होली मिलन समारोह, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ माहौल करमाटांड़, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र में रंगों का पर्व होली पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह चौक-चौराहों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली से एक दिन पूर्व मंगलवार को बेसिक स्कूल परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह भी शामिल हुए। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, व्यवसायी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में रंग, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और होली की शुभकामनाएं देक...