जामताड़ा, जनवरी 31 -- करमाटांड़ में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान करमाटांड़, प्रतिनिधि। नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ शनिवार को प्रखंड सभागार में किया गया। अभियान का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने की। इस अवसर पर नीति आयोग से दिलीप कुमार साव, ग्रीन एनर्जी से अहसन अख्तर, कृषि पदाधिकारी रंजीत दास, हेल्थ एजुकेटर, बीईईओ, टीबीओ सहित प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे। वहीं अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कृषि से जुड़े चयनित छह संकेतकों की पूर्ण संत...