जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- करमाटांड़ में डकैती कांड का एक आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा व नकदी बरामद करमाटांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के काला झरिया खूंटाबांध रजक टोला में 15 दिसंबर की रात हुई डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा और 2000 नकद बरामद किया गया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विद्यासागर रेलवे स्टेशन से नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव निवासी जितेंद्र महतो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर से देसी कट्टा एवं Rs.2000 नकद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रेन पकड़कर धनबाद जा रहा है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे स्टेशन से धर दबोचा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.