गिरडीह, अप्रैल 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा के असगंधो और केएन बक्शी कॉलेज के बगल करमाटांड़ जंगल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग से असगंधो मौजा में दर्जनों पेड़ झुलस गए। जबकि करमाटांड़ जंगल में मामूली नुकसान होने की बात बताई गई। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क के बगल स्थित असगंधो जंगल में दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण जंगल में आग फैलने लगी। वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो घटनास्थल पर वन सुरक्षा में लगे कैचर गार्ड और वन विभाग की टीम वहां पहुंची। जंगल में आग लगने की खबर पाकर गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। वन विभाग की टीम स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच जंगल में दर्जनों पेड़ झुलस गए। जिससे वन संपदा की भारी क्षति होने की संभावना है। बताया जाता है कि असगंधों जंगल काफी घना और अकेसिया एवं इमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.