जामताड़ा, दिसम्बर 27 -- करमाटांड़: केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में रांची व चितरा की टीमों ने दर्ज की जीत करमाटांड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकाटी कोठी मैदान में करमाटांड़ प्रीमियर लीग(केपीएल)क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच में शनिवार को रांची और गिरिडीह की टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने 18.1 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिरिडीह की टीम 16.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। इस तरह रांची ने 17 रनों से मुकाबला जीत लिया। रांची के हर्ष उत्तम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 रन बनाए और तीन विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं तीसरा मैच साहिबगंज और चितरा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चितरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.