गोरखपुर, फरवरी 17 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान टीम। चौरीचौरा क्षेत्र में सोमवार शाम करमहा ओवरब्रिज पर एक मैजिक वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वाहन में सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस से सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भडसर खास निवासी रामबेलास गौड़ अपने नाती अरुण (4) व चांदनी (5) का मुंडन संस्कार कराने परिवार के 12 लोगों के साथ तरकुलहा देवी मंदिर आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी मैजिक वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में करमहा ओवरब्रिज पर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में रामबेलास गौड़ (65), तेतरा देवी (60), अरुण (4), चांदनी (5), जनक नंदिनी (26), उर्मिला (30), राज (25), प्रतिमा (17) तथा चालक मुकेश (21) घायल हो गए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.